इस महत्वपूर्ण बैठक में विद्यालय के विद्यार्थियों की बेहतर पढ़ाई, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, परीक्षा परिणामों में सुधार, नैतिक शिक्षा, खेलकूद गतिविधियाँ तथा सर्वांगीण विकास जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विद्यार्थी को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन में सफलता हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में एक श्रेष्ठ नागरिक बन सकें।
👨💼 बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर श्री मदन लाल बुगालिया जी द्वारा की गई।
उन्होंने समस्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का प्रत्येक शिक्षक केवल पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माता होता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी पर विशेष ध्यान देकर उसे आगे बढ़ाना हमारा प्रथम कर्तव्य है।
🌟 विद्यालय परिवार का संकल्प 🌟
हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, श्रेष्ठ संस्कार और सफलता का मजबूत आधार देना।
